Sitaram Poswal Blog about BJP Victory in Harayana Election 2024

हरियाणा विजय : सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास


भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में हाल ही में हरियाणा विधानसभा 2024 के चुनावों ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच डाला। 57 साल के इतिहास में भाजपा पहली पार्टी, जिसने हरियाणा जैसे राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। इसके लिए बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व, पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता बधाई के पात्र है जिन्होंने मुझ सीताराम पोसवाल जैसे लाखों कार्यकर्ताओं में चेतना का संचार किया है। इन चुनावों में समर्पित कार्यकर्ताओं और हरियाणा की जनता ने वामपंथी विचारधारा वाली मीडिया, इन्फ्लुएंसर्स, एग्जिट पोल और राजनीतिक विश्लेषकों के दावों को किनारे करते हुए एक प्रभावी परिणाम दिया है। जिसने हमारे देश का गर्व और भी बढ़ाया है।

भाजपा जो कि न केवल देश बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और उसमें जनता का विश्वास है दिन दूनी—रात चौगुनी गति से बढ़ रहा हैं। साथ ही बढ़ रही है देश में वैकासिक गति। इसी के चलते सीताराम पोसवाल जैसे हजारों युवा कार्यकर्ता, सीताराम पोसवाल जैसे उद्यमी, सीताराम पोसवाल जैसे सनातन विचारधाराओं को पोषित करने वाले लोग। सीताराम पोसवाल जैसे समाज के प्रति सेवा का भाव रखने वाले लोगों के मन में एक संतोष है और दायित्व बोध प्रबल हो रहा है।

इन चुनावों में यानि कि हरियाणा के चुनाव में जातिवाद और सम्प्रदायवाद की राजनीति को धराशायी करते हुए, विकास और सुशासन के मुद्दों को जनता ने हाथों हाथ लिया। यह जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं है, बल्कि दर्शाती है कि देश की जनता अब विभाजनकारी राजनीति से ऊपर उठकर समग्र विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में न केवल सोच रही है ​बल्कि निर्णय भी कर रही है। इस जीत के लिए मैं, सीताराम पोसवाल, भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डाजी और गृह मंत्री श्री अमित शाहजी को हार्दिक धन्यवाद देता हूँ।

जातिवाद का पतन और विकास की जीत

यह कहना गलत नहीं होगा कि सहज और शांत प्रदेश हरियाणा में वर्षों से कांग्रेस ने जातिवाद की राजनीति चरम पर कर दी थी। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में सभी जातियों के बीच दीवारें खड़ी करके चुनावी समीकरण साधने की कोशिश की। उन्होंने सोचा कि जातिवाद की आग में जलते हुए प्रदेश में वे अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेकते रहेंगे। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, जिसका ​नेतृत्व हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी जी कर रहे हैं। उस भारतीय जनता पार्टी ने इस विभाजनकारी नीति को ठेंगा दिखाया। साथ ही हाल ही में हुए चुनावों में हरियाणा के लोगों को विकास की राजनीति का विकल्प दिया। भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं और माइक्रो-मैनेजमेंट के साथ की गई उम्मीदवारों की अथक मेहनत ने हरियाणा के लोगों के दिलों में जगह बनाई, और जातिवाद को पूरी तरह से नकारते हुए हरियाणा की जनता ने बीजेपी पर अपना भरोसा जताया और आशीर्वाद दिया। इस चुनावी परिणाम ने कांग्रेस के रचे हुए पुराने तंत्र को ध्वस्त ही कर दिया। साथ ही यह साबित भी कर दिया कि अब भारत जाति और सम्प्रदाय के आधार पर नहीं, बल्कि विकास और सुशासन के आधार पर आगे बढ़ेगा।

जनता से सीधा जुड़ाव

मुझ जैसे युवा कार्यकर्ता ने यह शिद्दत से महसूस किया है कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी खासियत है कि वह जमीनी स्तर पर मुद्दों पर कार्य करती है। चाहे गांव-गांव का दौरा हो, वहां की समस्याओं और मुद्दों पर जनता से सीधा संवाद करती है। साथ ही छोटे-छोटे मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करती है। पार्टी ने प्रत्येक स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। यही कारण है कि हरियाणा में बीजेपी ने इतनी बड़ी ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जो हरियाणा राज्य के गठन से पहले तक कोई नहीं कर पाया था वह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्रीजी के विकास के एजेंडे से प्रभावित होकर हरियाणा में भाजपा ने कर दिया। नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने रोजगार, शिक्षा, और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर काम किया। जनता को भरोसा दिलाया कि यह सरकार जनता की ही होगी। इससे हरियाणा के हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा और जनता ने भी भारतीय जनता पार्टी पर अथाह प्रेम लुटाया।

“सबका साथ, सबका विकास” केवल नारा नहीं

हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी का सपना है कि भारत के प्रत्येक कोने में समग्र विकास है। उनका यह सपना हरियाणा में साकार होता नजर आया है। मोदीजी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास” का नारा केवल नारा नहीं, बल्कि एक वास्तविकता बनकर उभरा है। भारतीय जनता पार्टी ने जातिवाद और सम्प्रदायवाद से ऊपर उठकर सभी जातियों और धर्मों के लोगों के साथ काम किया और यही वजह है कि आज हरियाणा के चुनाव परिणाम भाजपा को इतिहास रचने में मददगार बने।

हरियाणा चुनाव: नए भारत की नई दिशा

हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब देश का भविष्य विकास की राह पर है। जातिवाद और सम्प्रदायवाद की जंजीरों को तोड़ते हुए हरियाणा की जनता ने एक बार फिर यह साबित किया है कि जनता विकास चाहती है। कांग्रेस और उसके गठबंधन वाले दलों की कुत्सित नीतियों को नकारते हुए, हरियाणा की जागरूक जनता ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन किया और इस जीत में भाजपा के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा है। यह नए भारत की दिशा तय करने में एक और प्रभावी कदम है।

मैं सीताराम पोसवाल व्यक्तिगत रूप से देखता हूं कि देश लाखों युवा कार्यकर्ता, जो दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, उनके समर्पण से ही भाजपा आज देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हमारे साथी कार्यकर्ताओं का जोश, पार्टी के प्रति निष्ठा और देश में विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने हरियाणा की जनता के दिलों में एक नया विश्वास पैदा किया। यह विश्वास केवल एक पार्टी के प्रति नहीं, बल्कि एक नई सोच, नई दिशा और नए भारत के निर्माण के प्रति है।

भाजपा: विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। इसका कारण है भाजपा की समर्पित कार्यशैली और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा ने देश की नब्ज को समझा और जनता के मुद्दों पर काम किया। विकास, रोजगार, शिक्षा, और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर भाजपा का ध्यान केंद्रित रहा, जिससे जनता का विश्वास बढ़ता गया।

हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत यह दिखाती है कि अब जनता केवल विकास को चुन रही है। जातिवाद, सम्प्रदायवाद और विभाजनकारी राजनीति को पीछे छोड़ते हुए, भारत अब नए भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रभावी नेतृत्व

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी का नेतृत्व भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आया है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने जातिवाद और सम्प्रदायवाद से ऊपर उठकर समग्र विकास की राजनीति की नींव रखी है। हरियाणा चुनाव में उनकी सोच और उनके नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज जातिवाद के खिलाफ एक बड़ी जीत मिली है। मोदीजी का विज़न है कि देश का हर नागरिक, चाहे उसकी जाति, धर्म या सम्प्रदाय कुछ भी हो, विकास के रास्ते पर आगे बढ़े और यही विज़न आज हरियाणा के चुनाव परिणामों में झलक रहा है।

मोदीजी अक्सर कहते हैं, “हमें विष का प्रभाव खत्म करना है,” और यह विष जातिवाद और सम्प्रदायवाद का है। हरियाणा में भाजपा ने इस विष को खत्म कर दिया है और एक नया भविष्य, एक नई दिशा प्रदान की है।

सीताराम पोसवाल जैसे कार्यकर्ताओं की भूमिका

इस जीत का श्रेय भाजपा के उन लाखों कार्यकर्ताओं को भी जाता है, जिन्होंने दिन-रात एक करके हरियाणा में पार्टी को मजबूती दी। सीताराम पोसवाल जैसे समर्पित कार्यकर्ता, जो पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा से प्रेरित होकर जनता के बीच काम करते हैं, भाजपा की ताकत हैं। इन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही भाजपा ने इतनी बड़ी जीत हासिल की है।

जो सनातन परंपराओं में अगाध विश्वास रखते हैं और समाज के प्रति सेवा का भाव रखते हैं, उनके मन में इस जीत के बाद संतोष का भाव है। उन्होंने भाजपा के सिद्धांतों को अपनाया और जातिवाद की राजनीति को नकारते हुए, समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चले। यही भाजपा की असली ताकत है।

हरियाणा चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि अब भारत में जातिवाद और सम्प्रदायवाद की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा ने विकास, रोजगार और सुशासन की राजनीति को बढ़ावा दिया है।

मुझ सीताराम पोसवाल जैसे कार्यकर्ता और उद्यमी इस बदलाव के अग्रदूत हैं, जो भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा की जनता ने यह संदेश दे दिया है कि अब वे केवल विकास को चुनेंगे और जातिवाद को हमेशा के लिए नकारेंगे।

देश आज से दस साल पहले तक गहरे अंधेरे में धकेला जा रहा था। परन्तु अचानक भारतीय राजनीति में बदलाव आता है, एक नव चेतना का उदय अचानक होता है और जातिवाद को किनारे किया जाने लगता है। देश पर छाया एक कुहासा किनारे होने लगा है। जातिवाद औंधे मुंह गिर रहा है और सनातन परम्पराओं वाले देश का सूर्य इन अंधेरे बादलों को उड़ा रहा है।

इस ऐतिहासिक जीत के लिए एक बार फिर हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डाजी, गृह मंत्री अमित शाहजी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी, मनोहरलाल खट्टर जी, प्रभारी सतीश पूनिया जी भाई साहब और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई!

सीताराम पोसवाल

और भी पढ़ें

राजनीतिक जीवन में संघर्ष, समाज के लिए सेवा: श्री सीताराम पोसवाल की कहानी
राजनीतिक जीवन में संघर्ष, समाज के लिए सेवा: श्री सीताराम पोसवाल की कहानी

भारतीय उद्यमी और समाजसेवी श्री सीताराम पोसवाल(Sitaram Poswal social worker)...

‘गोल्डन ऑवर’ के  लिए एक स्वर्णिम कदम यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का
‘गोल्डन ऑवर’ के लिए एक स्वर्णिम कदम यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का

हमारे देश में हादसे यानि कि एक्सीडेंट्स अकाल मृत्यु का...


Published
Categorized as Blog
Sitaram Poswal Join BJP